Vidyut Jammwal
- फोटो : insta
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर विद्युत जामवाल बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में ऊंचे-ऊंचे पेड़ और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है, पूरी जगह बर्फ की मोटी चादर से ढकी हुई है। इस दौरान विद्युत जामवाल कहते हैं कि मैंने खुद को विद्युत जामवाल की तरह ट्रेंड किया है। इसके बाद वह यह भी बताते हैं कि यहां एक दिन पहले स्नोफॉल हुआ था, लेकिन आज वह यहां पर आ गए हैं। , वह बताते हैं कि यहां 8 डिग्री टेंपरेचर है, इसके बाद बात करते हुए एक्टर अपने कपड़े उतारकर बर्फ भरी झील में उतर जाते हैं। उनका ये वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है। उनके फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।