फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत जामवाल ने इंटरनेशल लेवल पर बढ़ाया देश का नाम, आज तक कोई एक्टर नहीं कर पाया ऐसा काम

Sun, 29 Jul 2018 09:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vidyut Jamwal
अमेरिका के एक प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म लूपर ने हाल ही में विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों की सूची जारी की है। इस सूची में विद्युत जामवाल इकलौते भारतीय हैं। अपनी इस उपलब्धि पर जामवाल कहते हैं कि ‘यह वास्तव में एक सम्मान की बात है। इस तरह का सम्मान मुझे प्रेरित करता है की मैं और मेहनत करूं। एक भारतीय के रूप में मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Vidyut Jamwal
जामवाल का सपना रहा है कि वह ‘कलारिपयट्टू’ को विश्व के समक्ष लाएं। फिलहाल वह इस दिशा में बढ़ते दिख रहे हैं। विद्युत जामवाल ने कुछ दिन पहले अपनी आगामी पारिवारिक एडवेंचर फिल्म ‘जंगली’ की शूटिंग समाप्त की है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
Vidyut Jamwal
इसका निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार चंक रसेल कर रहे हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म द मास्क, स्कॉर्पियन किंग और द इरेजर का निर्देशन किया है। जामवाल की सराहना करते हुए चंक रसेल कहते हैं कि विद्युत को उभरता हुआ एक्शन स्टार के तौर पर देखकर अच्छा लग रहा है। उन्हें विश्व में ख्याति मिल रही है। उन्हें बाकी लोगों से अलग करने वाली चीज यह है कि विद्युत को कलरिपयट्टू मार्शल आर्ट का गहरा ज्ञान है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
विद्युत जामवाल
विद्युत  खूबसूरत चेहरा और कातिलाना चाल का एक दिलचस्प मिश्रण हैं। वह इस फिल्म के बाद अजय हो जाएगा। मैंने उससे बहुत कुछ सीखा और जंगली फिल्म का किरदार बनाया। बस अब इंतजार है की दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें