फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों उस लड़की को मारने पर बार-बार रोने लगतीं थीं विद्या, अब हुआ खुलासा

Thu, 13 Apr 2017 06:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
बेगम जान
विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने एक्टिंग हुनर से अपने किरदारों को जानदार बना देती हैं और अपने किरदार के लिए वह किसी भी सीमा तक जाने से परहेज नहीं करती । लेकिन 'बेगम जान' फिल्म के एक सीन के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण वो घंटों तक रोती रहीं और माफी मांगती रही। आखिर क्या हुआ था उनके साथ इसका खुलासा फिल्म में उनकी को-स्टार फ्लोरा बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में किया।
विज्ञापन

2 of 5
बेगम जान
दरअसल फिल्म के एक सीन में उन्हें एक लड़की के बाल पकड़ कर खींचने थे और थप्पड़ मारने थे। सीन शुरू होने के वक्त तो सब कुछ नॉर्मल था लेकिन उसके बाद विद्या अचानक से रोने लगीं।

ये भी पढ़ें- FlashBack: एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर ये हुआ ये हाल
विज्ञापन

3 of 5
बेगम जान
विद्या को यूं जोर-जोर से रोता देख सेट पर मौजूद सभी लोग घबरा गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर विद्या ऐसे क्यों रोने लगीं। फिल्म के डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी भी एक बार को चौंक गए।

4 of 5
बेगम जान
सीन खत्म होने के बाद विद्या ने उस लड़की को खींच कर गले लगा लिया जिसके साथ वह सीन शूट कर रहीं थीं। वह रोते हुए उससे बार-बार माफी मांगने लगीं। जैसे-तैसे विद्या ने खुद को संभाला लेकिन तब उनके होश उड़ गए जब डायरेक्टर ने उन्हें सीन दोबारा शूट करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें- जब नशे में धुत इस हीरो ने पूजा भट्ट को कर डाला था लहूलुहान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेगम जान
पहले तो विद्या ने इंकार कर दिया कि वो सीन नहीं शूट करेंगी लेकिन मजबूरन उन्हें सीन दोबारा शूट करना पड़ा। सीन का रिटेक देने के बाद विद्या खूब रोईं। उन्हें ये बात बिलकुल अच्छी नहीं लगी थी कि उन्हें किसी को इतनी बुरी तरह मारना पड़ रहा था। इस कारण विद्या घंटों तक रोती रहीं थीं।

ये भी पढ़ें- शूटिंग करते करते इस हीरोइन से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त, बन बैठे थे 'बागी'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें