फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की दीवानी है ये हीरोइन, अब साथ में करेगी काम

Wed, 22 Feb 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लगता है कि हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब ये हीरोइन तमिल सिनेमा पर भी राज करना चाहती है। खबर है कि नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी ये बॉलीवुड हीरोइन साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक फिल्म में काम करने जा रही है। ये हीरोइन हैं विद्या बालन।
विज्ञापन

रजनीकांत की दीवानी है ये हीरोइन, अब साथ में करेगी काम

2 of 5
दरअसल पिछले साल आई रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का एक स्पिन ऑफ ( स्पिन ऑफ मतलब एक चीज बनाते वक्त जब दूसरी चीज भी बनकर सामने आ जाए) बन रहा है जिसे उनके दामाद धनुष डायरेक्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए धनुष विद्या बालन को लेना चाहते हैं और इसके लिए विद्या से बात भी चल रही है।
विज्ञापन

रजनीकांत की दीवानी है ये हीरोइन, अब साथ में करेगी काम

3 of 5
हालांकि अभी विद्या ने इस फिल्म को लेकर हामी नहीं भरी है। चूंकि उनका हमेशा से सपना रहा है कि वो रजनीकांत के साथ काम करें, इसलिए उम्मीद है कि विद्या इस फिल्म के लिए राजी हो जाएंगी। बता दें कि 'कबाली' में भी पहले विद्या बालन को लेने की ही बात चल रहीं थीं लेकिन उन्हें फिल्म में ना लेकर राधिका आप्टे को साइन कर लिया गया।

रजनीकांत की दीवानी है ये हीरोइन, अब साथ में करेगी काम

4 of 5
विद्या इससे जरा भी नाराज नहीं हुईं लेकिन रजनीकांत के लिए दीवानगी के चलते वो 'कबाली' देखने के लिए एक लोकल सिनेमा हाल भी जा पहुंची थीं। लेकिन अब जब धनुष 'कबाली' का स्पिन-ऑफ बना रहे हैं तो उनकी पहली पसंद विद्या बालन हैं और वो पूरी कोशिशों में लगे हैं कि विद्या हां कह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत की दीवानी है ये हीरोइन, अब साथ में करेगी काम

5 of 5
फिलहाल विद्या बालन अपनी फिल्म 'बेगम जान' में बिजी हैं। देखते हैं कि वो रजनीकांत की फिल्म के लिए समय दे पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें