'तुम्हारी सुलु' में अपने दमदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करने आ रही हैं। फिल्म तुम्हारी सुलु के को-प्रड्यूसर भूषण कुमार ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह 'हिंदी मीडियम 2' के साथ ही 'तुम्हारी सुलु' का भी दूसरा भाग बनाएंगे।
विज्ञापन
2 of 4
tumhari sulu
भूषण कुमार ने कहा, 'किसी भी फ्रैंचाइजी फिल्म का एक अगल ब्रैंड वैल्यू होता है, जैसे पिछले दिनों फिल्म गोलमाल का चौथा भाग आया, और फुकरे के दूसरे भाग ने खूब कमाई की और जमकर वाह-वाही पाई, दर्शक फ्रैंचाइजी फिल्मों को तुरंत रिकॉल करते हैं, पिछले भाग से तुलना करते हैं। हमें किसी हिट फिल्म का अगला भाग बनाते समय कॉन्टेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, इसलिए हम अपने प्रॉडक्शन की सभी फ्रैंचाइजी पर आराम से काम कर रहे हैं, ताकि अच्छी कहानियां दर्शकों को दिखाएं।'
विज्ञापन
3 of 4
भूषण ने यह साफ कर दिया कि वो आने वाले दिनों में 'आशिकी 3' के साथ 'तुम्हारी सुलु 2' को भी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें, 'तुम्हारी सुलु' विद्या की दूसरी सफल फिल्मों में से एक है, जिसका पार्ट 2 बनाने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' का भी सीक्वल बनाया जा चुका है।
फिल्म प्रड्यूसर अतुल कस्बेकर का कहना है कि वो 'तुम्हारी सुलु' का पार्ट 2 बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी बात विद्या से भी हो चुकी है। विद्या इस फिल्म के सीक्वल के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल 'तुम्हारी सुलु' के दूसरे पार्ट के वो एक मजबूत कहानी की तलाश कर रहे हैं।