विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिए गए हैं लेकिन हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट में कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
tumhari sulu
फिल्म का इंतजार कर रहे विद्या के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब ये फिल्म तय तारीख के पहले रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। अब बताया जा रहा है कि ये फिल्म 17 नवंबर को ही रिलीज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
tumhari sulu
अब ये तो साफ ही हो गया है कि फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को इससे राहत मिलेगी। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को दूसरी बार बदला गया है।
4 of 5
tumhari sulu
पहले ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। उसके बाद मेकर्स ने इस तारीख को बदलकर 24 नवंबर कर दिया और अब रिलीज को थोड़ा और खिसका दिया गया है। अब ये फिल्म 17 नवंबर को ही रिलीज होगी।
विद्या इस फिल्म में RJ की भूमिका में होंगी। इससे पहले विद्या 'लगे रहो मुन्ना भाई' में RJ का किरदार निभा चुकी हैं। 'बेगम जान' के बाद विद्या गुलशन कुमार की इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से मेकर्स और विद्या को काफी उम्मीदें हैं।