फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से दूर बाली में छुटि्टयां मना रहीं विद्या बालन, सोशल मीडिया पर छाईं ये तस्वीरें

Tue, 11 Jun 2019 05:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं । विद्या अपने दोस्तों के साथ बाली में वैकेशन मना रही हैं । विद्या ने वैकेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं । विद्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
तस्वीरों में विद्या समुद्र के किनारे मस्ती करते नजर आईं । विद्या ने तस्वीरों को इन हैशटैग के साथ शेयर किया है- Joy 🤩... #Alive #Happy #FunintheSun #PureJoy ।  फोटो में विद्या पिंक कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
खुले बालों में विद्या काफी खूबसूरत दिख रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ओवरसाइज सनग्लास लगा रखे हैं। विद्या की ड्रेस को डिजाइन RICK ROY ने डियाइन किया है । विद्या की तस्वीरों पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट किए। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, "अरे, मुझे क्यों साथ नहीं ले गईं ।" 
 

4 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी ने फायर इमोजी बना कर चियर किया । टीवी क्वीन एकता कपूर ने खूबसूरत लिखकर कमेंट किया । प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया- स्टनर। बीते दिनों जयललिता की बायोपिक में विद्या बालन के काम करने की चर्चा थी लेकिन अब कंगना रनौत इस फिल्म में काम कर रही हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर फैंस विद्या की इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनकी इन तस्वीरों पर चार घंटे में एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें