फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: कभी हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही थीं विद्या बालन? बोलीं- वजन घटाने के बाद अच्छी भूमिकाएं मिली...

Wed, 13 Nov 2024 11:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Balan: भूल भुलैया 3 से सभी दर्शकों का मंजूलिका के रूप में मनोरंजन कर रहीं विद्या बालन ने हाल ही में अपने किरदारों को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि वजन घटाने के बाद उन्हें काफी अच्छी भूमिकाएं मिलने लगी हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में विद्या ने साल 2007 में आई भूल भुलैया के किरदार मंजूलिका को एक बार फिर से निभाया है। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वजन की समस्या से जूझ रही थीं और फिर से मेंटेन होने के बाद उन्हें काफी अच्छे रोल ऑफर हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान विद्या ने आत्म-स्वीकृति की ओर अपने वजन घटाने और कुछ हार्मोनल समस्याओं को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वजन कम करने के बाद उन्हें ऐसी भूमिकाएं मिलनी शुरू हो गईं, जिनके लिए पहले उनके बारे में विचार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
'भूल भुलैया 3' की अभिनेत्री ने डर्टी पिक्चर के बाद अपने शरीर के साथ आने वाली चुनौतियों को याद किया, क्योंकि वह हार्मोनल समस्याओं से जूझ रही थी, जिसकी वजह से उनके प्रयासों के बावजूद उनका वजन बढ़ गया था। विद्या ने कहा, "मुझे एहसास हुआ कि यह शरीर ही है जो मुझे जीवित रखता है और मैं इसे केवल इसलिए नफरत करूं क्योंकि मैं चाहती थी कि यह वैसा ही रहे जैसा यह नहीं है।" 

4 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
विद्या के वजन घटाने में एक डॉक्टर ने मदद की, जिसके साथ वह एक दशक से अधिक समय से काम कर रही थी, जिसने उसे इससे निपटने और भावनात्मक तनाव को दूर करने में मदद की। साथ ही डॉक्टर्स ने विद्या के सोचने के बदलाव ने शरीर के उतार-चढ़ाव और आत्म-स्वीकृति को समझने के महत्व को भी उजागर किया।
विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या ने कहा, "मैं खुद को गले लगाती हूं फिर चाहे मैं अंदर से कैसा भी महसूस कर रही हो। इससे मुझे खुद को और अधिक स्वीकार करने में मदद मिलती है।" बाद में उन्हें पता चला कि उनके वजन की समस्या वसा के बजाय सूजन में निहित थी, जिसे उन्होंने केवल वजन कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय डॉक्टर्स की सलाह से ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या ने बताया कि वजन कम करने से उन्हें नए अवसर मिले, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने शरीर को सीमा नहीं माना। विद्या ने कहा, "मुझे कुछ खास तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं, जो मुझे पहले कभी नहीं मिली थीं"। 
Bigg Boss 18: चाहत पांडे ने मारा विवियन डीसेना को डंडा, भड़के और बोले- बॉयफ्रेंड ना होने का फ्रस्टेशन....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें