फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiya 2: भूल भुलैया 2 के ट्रेलर पर आया विद्या बालन का रिएक्शन, फैंस बोले- आपके बिना अधूरी है ये फिल्म

Tue, 26 Apr 2022 09:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
विद्या बालन, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'भूल भुलैया' की तरह भूल भुलैया 2 में भी कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का लगाया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन भूत भगाने वाले बने हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने मंजूलिका नाम की भूतनी का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद सबसे पहले विद्या बालन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन भी थीं। 'भूल भुलैया' में विद्या मंजूलिका बनी थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
विद्या बालन - फोटो : Social Media
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विद्या बालन ने लिखा- #भूषण कुमार और पूरी टीम को इस हॉन्टेड कॉमेडी फिल्म के लिए बधाई। ट्रेलर जाना पहचाना लग रहा है...हा हा...इस रोलर कोस्टर की सवारी को फिर से महसूस करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। #भूल भुलैया 2। ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

3 of 4
भूल भुलैया 2 - फोटो : Instagram @kartikaaryan
विद्या की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। विद्या के ज्यादातर फैंस उनको भूल भुलैया 2 में याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भूल भुलैया आपके बिना अधूरी है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- आपका कैमियो फिल्म को और अधिक  मनोरंजक और रोचक बना देगा...मिस यू। 
विज्ञापन

4 of 4
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर कार्तिक और कियारा के बीच ऑन-स्क्रीन किस के लिए भी चर्चा में है। इतना ही नहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद नेटिजन्स इसपर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया का भी इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें