फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan:'किस एंगल से हीरोइन दिखती है?' निर्माता के इस कमेंट से आहत हुई थीं विद्या, छह महीने नहीं देखा आईना

Tue, 29 Oct 2024 02:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidya Balan: विद्या ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक तमिल फिल्म से सिर्फ दो दिन की शूटिंग के बाद रिप्लेस कर दिया गया था। जब उन्होंने प्रोड्यूसर से उनके ऑफिस में तो उन्हें उनके अभिनय और डांस स्किल के बारे में गलत कमेंट सुनने को मिला।
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
 विद्या बालन अब 'भूल भुलैया 3' से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। अपनी नई फिल्म के प्रचार के दौरान, विद्या ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर की एक दर्दनाक याद के बारे में बताया जब उन्हें एक तमिल फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया था और उन्हें निर्माता के अपमानजनक कमेंट का सामना करना पड़ा था, जिससे उनकी खुद की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था, जिससे वह छह महीने तक खुद को आईने में नहीं देख पाई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
इस फिल्म से विद्या बालन को कर दिया था रिप्लेस
गैलेट इंडिया के साथ बातचीत में विद्या ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक तमिल फिल्म से सिर्फ दो दिन की शूटिंग के बाद रिप्लेस कर दिया गया था। जब उन्होंने प्रोड्यूसर से उनके ऑफिस में तो उन्हें उनके अभिनय और डांस स्किल के बारे में गलत कमेंट सुनने को मिला।
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रोड्यूसर ने की थी अपमानजनक टिप्पणी
उन्होंने याद करते हुए कहा, “मैंने एक तमिल फिल्म की थी। मैंने इसके लिए दो दिन शूटिंग की और फिर मुझे रिप्लेस कर दिया गया। मैं अपने माता-पिता के साथ चेन्नई में प्रोड्यूसर के ऑफिस में उनसे बात करने गई थी। उन्होंने हमें फिल्म के कुछ क्लिप दिखाए और मेरे माता-पिता से कहा, 'देखो, किसी एंगल से हीरोइन दिखती है? उसे न तो अभिनय करना आता है और न ही डांस करना।'

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@balanvidya
छह महीने तक नहीं देखा था आईना
अभिनेत्री ने आगे कहा कि मैं सोच रही थी कि पहले मुझे अभिनय और डांस करने दो। मैंने मुश्किल से फिल्म के लिए शूटिंग की। इस घटना के बाद मैंने करीब छह महीने तक आईना में नहीं देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन सितारों से सजी है फिल्म
बता दें कि फिल्म में  कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के रूप में अपने बहुचर्चित किरदार को दोहराया है। तृप्ति डिमरी ने थ्रीक्वेल में कियारा आडवाणी की जगह ली है। विद्या बालन मंजुलिका के रूप में लौटीं। बाकी कलाकारों में माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव , संजय मिश्रा और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।

Singham Again: रोहित शेट्टी ने प्लान के तहत 'सिंघम अगेन' से जोड़ा रामायण कनेक्शन? मिलाप जावेरी ने बताया सच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें