फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन ने ठुकराई थी जयललिता की बायोपिक, इस प्रधानमंत्री की वेब सीरीज में करेंगी काम

Sat, 06 Apr 2019 07:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vidya balan
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर सा आ गया है। हाल ही में कंगना रनौत ने जयललिता की बायोपिक में काम करने का फैसला किया। लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म के लिए विद्या बालन को फाइनल किया गया था लेकिन इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेबसीरीज में लीड रोल निभाने के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
vidya balan and indira gandhi
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्या बालन अपने आप को इस रोल के फिट नहीं समझती। विद्या को लगता था कि किसी तरह से इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan - फोटो : PTI
इस दौरान ही विद्या बालन ने इंदिरा गांधी पर बनी एक वेबसीरीज में भी काम शुरु कर दिया था जिसे वे पिछले एक साल से करना चाहती थीं। विद्या ने कहा था कि इस वेबसीरीज के सीजन्स भी अभी तक फाइनल नहीं हो पाए हैं।

4 of 5
विद्या बालन
रिपोर्ट्स के अनुसार विद्या ने इस किताब के राइट्स खरीद लिए हैं और इसी के चलते उन्हें आगे किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidya Balan
सागारिका घोष की किताब 'इंदिरा: इंडिया मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर' पर ये वेबसीरीज आधारित है। इसको रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें