फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर की बात, बोलीं- पार्टनर को हल्के में लेना भयानक बात है

Thu, 11 Mar 2021 01:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर
अभिनेत्री विद्या बालन फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और असल जिंदगी में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। विद्या हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं। अब उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ बातें बताई हैं, जिसकी वजह से अभिनेत्री सुर्खियों में छा गई हैं। विद्या बालन ने बिजनेसमैन सिद्धार्थ रॉय कपूर से साल 2012 में शादी रचाई थी। विद्या ने अपनी शादी के बारे में बताते हुए लोगों को कुछ सलाह भी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बातें की हैं। उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को लेकर अपना अनुभव साझा किया। विद्या बालन ने कहा कि, 'शादी की चिंगारी उस समय बिल्कुल खत्म हो जाती है, जब आप अपने पार्टनर को हल्के में लेना शुरू कर देते हो।'
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : amar ujala
विद्या बालन ने शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'शादी में बहुत सारे काम शामिल होते हैं, मैं सहमत हूं क्योंकि आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ रह रहे हैं जिसके साथ आप बड़े नहीं हुए हैं। आपके लिए इतना आसान है कि आप उसे हल्के में ले सकते। ऐसा होना एक भयानक बात है। इससे शादी की चिंगारी खत्म हो जाती है। इन आठ वर्षों में मैंने जो कुछ भी देखा है, वह यह है कि आपको सामने वाले को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसलिए यह खुशी की बात है।'

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : Instagram- @balanvidya
अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'यदि आप वहां से फिसलते हैं, तो यह उतना रोमांचक नहीं होता है। बस सांसारिक हो जाता है। मुझे उस काम से बेहद प्यार है, जो शादी को मजबूत और रोमांचक बनाए रखने के लिए जरूरी है।' सोशल मीडिया पर विद्या बालन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म 'शेरनी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमित मसूरकर हैं। इस फिल्म में विद्या बालन एक फॉरेस्ट अफसर का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी। फिल्म को लेकर विद्या बालन काफी खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें