फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या बालन के साथ 5 साल बाद 'महिला मंडल' करेंगे अक्षय, 4 बड़ी अभिनेत्रियां भी देंगी साथ

Wed, 31 Oct 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar - फोटो : file photo
विद्या बालन एक बार फिर पूरी ताकत के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार किरदार को दिखाने के लिए तैयार हैं। यह जरूर है कि इस बार उन्हें फिल्म में चार अन्य हीरोइनों और अक्षय कुमार का भी पूरा साथ मिलेगा। भारत के 2014 मंगल मिशन की इस कहानी में विद्या महिला अंतरिक्ष विज्ञानियों की टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी। सूत्रों को अनुसार फिल्म के लिए निर्माता आर बाल्कि और अक्षय कुमार को विद्या के साथ टीम में चार और नायिकाओं की जरूरत थी। पिछले हफ्ते नायिकाओं की टीम फाइनल हो गई। फिल्म का निर्देशन लंबे समय तक बाल्कि के सहायक रहे जगन शक्ति करेंगे। सूत्रों की मानें तो बाल्कि ने फिल्म का टाइटल 'महिला मंडल' रखा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar and vidya balan - फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो मंगल मिशन की इस टीम में विद्या के साथ तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, राधिका आप्टे और नित्या मेनन को फाइनल किया गया है। बताया जाता है कि विद्या के बाद तापसी ने भी अपनी मंजूरी दे दी है जबकि उम्मीद है, एकाध हफ्ते में बाकी दो नायिकाएं भी हां कह देंगी। फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है लेकिन इसकी कहानी रचने की प्रेरणा 2016 की हॉलीवुड फिल्म हिडन फिगर्स से ली गई है। वह फिल्म ऑस्कर में नामांकित हुई थी। हिडन फिगर्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की उन अश्वेत महिला गणितज्ञ-वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी थीए जिनके ज्ञान की बदौलत अमेरिका ने अंतरिक्ष की रेस में तत्कालीन सोवितय संघ को पीछे छोड़ा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
vidya balan - फोटो : file photo
इसी तरह इसरो द्वारा संचालित भारत के मंगल अभियान में भी महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका थी। फिल्म का आधार इन महिलाओं की प्रेरक भूमिका ही है। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का चौथा देश है जो मंगल तक पहुंचने में कामयाब रहा परंतु उसकी सबसे बड़ी सफलता यह रही कि पहले ही प्रयास में उसने यह सफलता हासिल की। मंगल तक पहुंचने वाला भारत पहला एशियाई देश है। विद्या इस फिल्म में महिला वैज्ञानिकों की टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी और अक्षय कुमार इस टीम की मदद करने वाले व्यक्ति के रूप में एक अहम भूमिका में रहेंगे। 

4 of 5
vidya balan - फोटो : PTI
अक्षय और बाल्कि ने इस साल मिलकर पैडमैन बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। बाल्कि ने मंगल मिशन पर फिल्म का आइडिया अक्षय को सुनाया था। जगन शक्ति ने करीब एक साल के रिसर्च के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। अक्षय को यह पसंद आई और वह बाल्कि के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस करने को तैयार हो गए। सूत्रों के मुताबिक विद्या के पश्चात तापसी द्वारा फिल्म को हां कहने के बाद इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidya balan - फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक फिल्म को भव्य ढंग से बनाया जाएगा और इसमें इसरो की भी मदद ली जाएगी। जल्द ही फिल्म की विधिवित घोषणा की जाएगी। हाल के समय में बॉलीवुड के फिल्मकारों की नजर अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर गई है। पिछले साल निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चंदा मामा दूर के बनाने की घोषणा थीए जो बीच में बंद हो गई। मगर पिछले हफ्ते निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने शाहरुख खान के साथ सारे जहां से अच्छा की आधिकारिक घोषणा की। यह फिल्म देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें