विधु विनोद चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम- विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा ने कही यह बात
सत्र के दौरान विधु ने कहा, "मुन्ना भाई के लिए किसी दूसरे सितारे को चुना गया था। मैं उनका नाम नहीं लूंगा। जैसा कि सितारे करते हैं, वह किसी कारणवश आखिरी वक्त में फिल्म से बाहर हो गए थे।" उन्होंने यह भी कहा कि संजय दत्त को शुरुआत में जिमी शेरगिल का किरदार निभाना था, लेकिन बाद में वह मुन्ना भाई बने। इस खुलासे से पहले खबर सबको पहले से ही पता है कि फिल्म में शाहरुख खान को मुन्ना भाई का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया गया था। वहीं, मकरंद देशपांडे सर्किट का किरदार निभाने वाले थे।