Shikara
- फोटो : social media
19 जनवरी 2020 को कश्मीरी पंडितों के पलायन के 30 साल हो चुके हैं। ऐसे मेें विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म शिकारा को लेकर बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा कि ये फिल्म उन्होंने अपनी मां और भाई के लिए बनाई है, वो भाई जो पलायन के दौरान कभी घर वापस नहीं आ सका। दरअसल 19 जनवरी को विधु विनोद चोपड़ा ने कश्मीरी पंडियों के लिए दिल्ला मेें शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग में जगती शरणाार्थी शिविर के 200 से ज्यादा लोग पहुंचे।