फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा भी हिरानी के बारे में बोलने पर कतराए, यौन शोषण में फंसने पर हो चुका है बड़ा एक्शन

Tue, 29 Jan 2019 10:39 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Vidhu vinod chopra, rajkumar hirani
यौन शोषण का आरोप झेल रहे राजकुमार हिरानी (Rajkumar hirani) का नाम विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu vinod chopra) की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में से हटा दिया गया है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। बॉलीवुड की बड़ी हस्ती होने की वजह से, हर कोई राजकुमार हिरानी के खिलाफ बात करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Vidhu vinod chopra
इस बीच जब फिल्म इवेंट में पहुंचे विधु विनोद चोपड़ा से राजकुमार हिरानी पर लगे आरोपों और उनका नाम फिल्म से हटाने पर सवाल किया गया तो विधु विनोद चोपड़ा ने इस सवाल से कन्नी काटते हुए कहा- यह स्टेज यह इवेंट किसी और काम के लिए है जो बहुत जरूरी है, उतना ही जितना जरूरी वो मुद्दा है, जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा ने कहा- हम उसके बारे में भी बात करेंगे, जब सही समय आएगा। इससे पहले कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज राजू हिरानी का बचाव करते आए हैं। बॉलीवुड की कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में राजू हिरानी के नाम है, जिसमें आमिर खान की 3 इडियट्स और पीके जैसी फिल्में शामिल हैं।

4 of 5
rajkumar hirani - फोटो : twitter
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में अरशद वारसी, दिया मिर्जा, शरमन जोशी, जावेद अख्तर, करिश्मा तन्ना, फिल्ममेकर इंद्र कुमार जैसे सेलिब्रिटीज पहले ही बोल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala
बता दें, राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उसका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उसे फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें