फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बहन के संगीत में सानिया ने सलमान संग लगाए ठुमके

Thu, 17 Nov 2016 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Twitter
क्या आपने कभी सानिया मिर्जा और सलमान खान को बेपरवाह होकर डांस करते हुए देखा है ? अगर नहीं तो अब देख लीजिए। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान, सानिया और परिणीति जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

VIDEO: बहन के संगीत में सानिया ने सलमान संग लगाए ठुमके

2 of 5
मौका था टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन की शादी के फंक्शन का जिसमें चार चांद लगाने पहुंचे सलमान खान और परिणीति चोपड़ा। उनके अलावा अर्जुन कपूर और सानिया की अच्छी दोस्त फराह खान भी थीं। सभी ने यहां खूब एंजॉय किया और 'काला चश्मा' से लेकर कई नए गानों पर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

VIDEO: बहन के संगीत में सानिया ने सलमान संग लगाए ठुमके

3 of 5
- फोटो : Twitter
बॉलीवुडलाइफ.कॉम ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउंट पर शेयर किया है और इसे आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं:
    @beingsalmankhan and @parineetichopra shake it off at #SaniaMirza's sister's wedding! A video posted by BollywoodLife (@ibollywoodlife) on Nov 17, 2016 at 2:03am PST

VIDEO: बहन के संगीत में सानिया ने सलमान संग लगाए ठुमके

4 of 5
बता दें कि सानिया की बहन अनम कल यानि 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और इस मौके पर सानिया ने स्पोर्ट्स और फिल्म इंडस्ट्री के सभी दोस्तों को बुलाया था। इस ग्रैंड मौके पर कोई भी मस्ती करने में पीछे नहीं रहा। परिणीति तो खासकर इस शादी को लेकर काफी एक्साएटेड दिखीं और इसके बारे में उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा। इस मौके के लिए परिणीति ने खास संजना बत्रा से ड्रेस डिजाइन करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: बहन के संगीत में सानिया ने सलमान संग लगाए ठुमके

5 of 5
सलमान और परिणीति ने अभी तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। फिल्म 'सुल्तान' के दौरान ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान के अपोजिट परिणीति होंगी लेकिन फिर अनुष्का शर्मा को साइन कर लिया गया। अभी जहां परिणीति आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में बिजी हैं, वहीं सलमान 'बिग बॉस' की शूटिंग में बिजी हैं और वो उससे टाइम निकालकर सानिया मिर्जा की बहन के संगीत फंक्शन में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें