फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुष्मिता सेन को स्विमिंग सूट में देख उड़े ललित मोदी के होश, यूजर्स ने लिखा- अब बस...

Sat, 06 Aug 2022 11:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने कुछ हफ्ते पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की घोषणा कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। पहले, दोनों की रोमांटिक तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी। अब, घोषणा के कुछ दिनों बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को मेडिटेरियन सी में गोता लगाने वाले वीडियो से रूबरू कराया। लेकिन, जिस चीज ने सभी का ध्यान अपने ओर खींचा वह था, सुष्मिता सेन के हॉट वीडियो पर ललित मोदी का कमेंट। 
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
पूर्व मिस यूनिवर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा "एलाइन, पॉज, ब्रीथ...लेट गो!!! अपने आप को सरेंडर करो और उससे सीखो। मैंने मेडिटेरियन सी का कुछ इस तरह से ही मजा लिया। इस वीडियो को मेरे दोस्त ने बेहद खूबसूरती से शूट किया है। जिंदगी में जहां गहराई है, मैं हमेशा ही उसके लिए तैयार रहती हूं। मैं आप सबसे बेहद प्यार करती हूं।’
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में सुष्मिता सेन ब्लैक नूडल स्टाइल स्ट्रैप टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री लो बन बनाए डाइविंग गॉगल्स पहने हुए दिखाईं दे रही हैं। सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड ललित मोदी ने भी उनके इस लुक की तारीफ की है। बिजनेसमैन ने लिखा- "सरडीना में हॉट लग रही हो"। इसके साथ ही उन्होंने आंखों में दिल और किस वाला इमोजी बनाया हुआ है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी के इस कमेंट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हां हां भाई! समझ गए'। वहीं अन्य ने लिखा, "आप नहीं गए?" एक नेटिजन ने लिखा, 'अब बस करो यार'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'मानना पड़ेगा, आप जिस तरह से बिंदास होकर बोलते हो। ऐसा लगता है सच में आप उनको प्यार करते हो। और जब प्यार किया तो डरना क्या। भगवान आपका भला करे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें