vicky kaushal
- फोटो : social media
विक्की ने कहा, 'अगले दो सालों तक फिल्मों में व्यस्त रहने के कारण मैं अभी किसी और वेब सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकता हूं। आने वाले समय में, मैं लगातार फिल्मों में व्यस्त रहने वाला हूं।' विक्की ने वेब सीरीज में अपनी रुची को लेकर कहा, 'मैंने अभी तक कुछ वेब शोज देखें हैं जो कमाल के हैं। वैसे तो मुझे ऐसे शोज देखने का अधिक समय नहीं मिलता है लेकिन हवाई यात्रा और मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रहने के दौरान मैं ऐसे शोज डाउनलोड करके देखता हूं।'