बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस का किया अभिवादन
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर जाते समय उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने रास्ते में कुछ प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक अन्य वीडियो में विक्की मंदिर में पूजा-अर्चना करते भी नजर आ रहे हैं। विक्की, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और अन्य अभिनीत फिल्म 'छावा' ने पहले दिन 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 2025 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई।