फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वें दिन के कलेक्शन में इन 4 फिल्मों से आगे निकली 'उरी', जानना है जरूरी

Sat, 19 Jan 2019 02:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uri, raazi, stree - फोटो : Amar Ujala
राजी के बाद विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के कगार पर हैं। साल 2019 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए बेहद अच्छा रहा। सिम्बा के बाद उरी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका सा मचा दिया है। महज 8 दिन में फिल्म ने लगभग 80 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। यही नहीं इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
stree - फोटो : file photo
पहले हफ्ते की कमाई के आधार पर उरी ने 5 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि उरी एक जैकपॉट की तरह है। उरी के कलेक्शन ने सोनू के टीटू की स्वीटी, राजी, स्त्री और बधाई हो को पीछे छोड़ दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
raazi - फोटो : file photo
एक हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो सोनू की टीटू की स्वीटी ने 45.94 करोड़ रुपए कमाए थे। आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी ने 56.59 करोड़, स्त्री ने 60.39 करोड़ और बधाई हो ने 66.10 (गुरुवार को रिलीज हुई थी) करोड़ रुपए जुटा लिए थे। जबकि उरी इन फिल्मों से कहीं आगे निकल गई है।

4 of 5
uri - फोटो : instagram
माना जा रहा उरी दूसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। सुबह के शो में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है हालांकि देश के कई हिस्सों में ओपनिंग डे की अपेक्षा फिल्म अब ज्यादा बेहतर बिजनेस कर रही है। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। उरी सितंबर 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uri screening - फोटो : social media
बीती रात मुंबई में विक्की कौशल ने उरी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। इस दौरान आलिया (Alia Bhatt) सहित कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट अपनी मां सोनी रजदान (Soni Razdan) के साथ पहुंचीं। इसके अलावा यामी गौतम (Yami Gautam) के साथ जावेद अख्तर (Javed Akhtar), बोनी कपूर (Boney Kapoor), दिया मिर्जा (Dia Mirza), अदित राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) सहित कई और बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे। इस स्क्रीनिंग का आयोजन सनी सुपर साउंड में किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें