पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में इंडियन एयरफोर्स के 12 मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना के हमले में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को तबाह कर दिया गया। पुलवामा हमले के बाद से ही पूरे देश में गुस्सा देखा गया। जवाबी कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग के साथ मीम्स बना रहे हैं और पाकिस्तान का जमकर मजाक बना रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ मीम्स...
विज्ञापन
2 of 6
Air Strike
- फोटो : PTI
रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय के डायलॉग खूब चर्चा में रहे। एक यूजर ने लिखा- 'पहले थलसेना, फिर वायुसेना, अब नेवी- अपना टाइम आएगा।'
विज्ञापन
3 of 6
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के डायलॉग पर सबसे ज्यादा मीम्स शेयर हो रहे हैं। फिल्म का एक डायलॉग हाउ इज द जोश खूब पॉपुलर हुआ, अब जब एयरस्ट्राइक हुआ तो यूजर्स ने भी देखिए कैसे मीम्स बनाए। एक यूजर ने तो विक्की कौशल को टैग करके लिखा कि 'एक फिल्म खत्म भी नहीं हो पाई थी कि दूसरे की कहानी आ गई।'
4 of 6
iaf
- फोटो : amar ujala
एक यूजर ने सनी देओल की फिल्म गदर: एक प्रेमकथा के गाने का मीम बनाया है, जिसमें लिखा है- 'मैं निकला प्लेन लेकर, रास्ते मे आतंकवादियों का कैम्प आया, मैं उत्थे बॉम्ब फोड़ आया।'
विज्ञापन
5 of 6
kartik aryan
- फोटो : memes
एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का एक डायलॉग है जिसमें कार्तिक आर्यन बोलते हैं कि 'तेरा बाप हूं मैं'
व्हाट्सएप से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टर राजकुमार की फिल्म तिरंगा का ये डायलॉग काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो कहते हैं- 'हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे लेकिन वह वक्त भी हमारा होगा, बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी।'