फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता ने शेयर की शाहरुख के साथ 18 साल पुरानी तस्वीर, कहा- 'सपना पूरा हो गया'

Wed, 11 Sep 2019 02:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
शाहरुख खान ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। वो इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। पिछले दिनों फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से हैशटैग चलाया और नई फिल्म के एलान के लिए कहा। इन सबके बीच शाहरुख की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। खास बात ये है कि शाहरुख के साथ एक अभिनेता भी है जो उस वक्त काफी छोटा था।
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
फैंस के साथ शाहरुख के साथ खड़े इस अभिनेता को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। ये अभिनेता हैं विक्की कौशल। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुरानी तस्वीर शेयर की है जो फिल्म 'अशोका' के सेट से है। शाहरुख इसमें पूरे गेटअप में नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'सपना पूरा हो गया।'
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
'अशोका' फिल्म साल 2001 में आई थी उस वक्त विक्की काफी छोटे थे और स्कूल में पढ़ रहे थे। बचपन की इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान की तस्वीर भी अटैच की है जिसमें वो शाहरुख के साथ हैं।

4 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल पिछले दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में थे। इस वीडियो को करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है। इसके बाद विक्की कौशल ने उस पार्टी वाली रात का पूरा सच बताते हुए गुस्सा जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Social Media
विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं सेना के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें