फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या लॉकडाउन तोड़ने पर विक्की कौशल को पुलिस ने पकड़ा? जानिए वायरल खबर की सच्चाई

Thu, 23 Apr 2020 07:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
तीन मई तक पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में हर किसी को घर पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें सामने आईं कि अभिनेता विक्की कौशल को लॉकडाउन का पालन न करने के चलते पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले पर अब खुद अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट देखने को मिले, जिनमें सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा दावा कर रहे थे कि विक्की कौशल ने लॉकडाउन को तोड़ा है, जिसके बाद पुलिस ने विक्की को पकड़ लिया है। ऐसे खबरों को विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अफवाह बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ अफवाहें सामने आ रही हैं कि मैंने लॉकडाउन को तोड़ा है, जिसके बाद मुझे पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि लॉकडाउन के पहले ही दिन से  मैं तो अपने घर से बाहर तक नहीं निकला हूं। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसी अफवाहें न फैलाएं।' अपने इस पोस्ट में विक्की कौशल ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।
 

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
बता दें कि विक्की कौशल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। वो अपने फैंस के लिए अक्सर न सिर्फ तस्वीरें बल्कि वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। कभी विक्की अपने फैंस का मनोरंजन करते हैं तो कभी उन्हें समझाइश देते नजर आते हैं। पिछले कुछ वक्त में विक्की कौशल के कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं है। कई सितारे आर्थिक रूप से भी मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में विक्की कौशल का भी नाम शामिल है। विक्की कौशल ने पीएम केयर्स फंड के साथ जुड़कर कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें