कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : insta
अभिनेता विक्की कौशल ने अवार्ड फंक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे स्तंभ, मेरी ताकत, मेरे सबकुछ। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी साझा की है। विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई, इस तस्वीर पर उनके पिता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- लव यू पुत्तर, मुझे तुम पर गर्व है, बहुत अच्छा लग रहा है...रब राखा। वहीं फैंस भी उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।