फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: विक्की कौशल का 17 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, इस अभिनेत्री के साथ दृश्य करते दिखे अभिनेता

Tue, 18 Jan 2022 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिरीन मिर्जा और विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की कौशल आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। ये नाम उन्होंने अपने दम पर बनाया है। एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे होने के बाद भी विक्की कौशल ने अपनी लगन और मेहनत से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। 2015 में नीरज घायवान की बहुप्रशंसित फिल्म 'मसान' में मुख्य भूमिका निभाने से पहले विक्की कौशल एक अभिनय स्कूल में गए थे। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप को भी असिस्ट किया था।
विज्ञापन

2 of 5
शिरीन और विक्की ने शेयर की वीडियो - फोटो : social media
विक्की की सहपाठी ने साझा किया वीडियो
विक्की कौशल सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। सोमवार को विक्की ने अपने एक्टिंग स्कूल के दिनों का 13 साल पुराना एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। वीडियो मूल रूप से उनकी सहपाठी शिरीन मिर्जा द्वारा अपलोड किया गया था, जिसे अभिनेता ने रिपोस्ट किया था। वीडियो में दोनों मजेदार दृश्य करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिरीन मिर्जा
शिरीन ने नेटिजन को जवाब देने के लिए अप्लोड की वीडियो
टीवी सीरीयल 'ये हैं मोहब्बतें' में सिमरन भल्ला खुराना 'सिम्मी' का किरदार निभाने के बाद मशहूर हुई शिरीन ने इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस सेशन में एक नेटिजन ने उनसे विक्की कौशल के साथ एक वीडियो या फोटो शेयर करने के लिए कहा था, जिसके चलते शिरीन ने ये वीडियो शेयर किया था। उन्होंने माफी मांगते हुए हुए लिखा,"पहले ही इस हाहा...इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए माफी चाहती हूं विक्की कौशल।"

4 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09
विक्की ने रीपोस्ट कर लिखी ये बात
पिछले साल दिसंबर में कटरीना से शादी करने के बाद लगातार सुर्खियों में चल रहे विक्की ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा," साल 2009 के अच्छे पुराने एक्टिंग स्कूल के दिन।" विक्की के रिपोस्ट करने के तुरंत बाद उनके फैन पेज इस वीडियो काे साझा करना शुरू कर दिया है और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : twitter
इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं विक्की 
बॉलीवुड में मुख्य किरदार निभाने से पहले विक्की ने छोटे-छोटे रोल्स भी किए हैं। कुणाल कपूर की फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में भी उन्होंने कैमियो किया था। इसके अलावा वे 'बॉम्बे वेलवेट' में के के मेनन के सहायक इंस्पेक्टर विश्वास कुलकर्णी का किरदार निभा चुके हैं। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म 2016 में उरी में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें