फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Day 25: चौथे हफ्ते में ‘छावा’ ने ‘स्त्री 2’ की कमाई को पीछे छोड़ा, तेलुगू वर्जन में भी बढ़िया कलेक्शन

Mon, 10 Mar 2025 08:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Movie Box Office Collection Day 25: फिल्म ‘छावा’ ने हाल ही में 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू लिया है। अब भी इस फिल्म की कमाई जारी है। जानिए, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?  

विज्ञापन
1 of 5
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर चौथा हफ्ता शुरू हो चुका है। इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के क्रिकेट मैच के कारण जरूर इसकी कमाई में गिरावट देखी गई लेकिन फिल्म हिंदी के अलावा अब तेलुगू वर्जन में भी अच्छी कमाई कर रही है। जानिए, विक्की कौशल स्टारर और लक्ष्मण उतेकर डायरेक्टेड फिल्म ‘छावा’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'छावा' - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

25वें दिन का कलेक्शन 
‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 25वें दिन लगभग 3.9 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने अब तक कुल 523.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। इस फिल्म के सामने चौथे हफ्ते में भी एक छोटे बजट की फिल्म ‘क्रेजी’ खड़ी है। ‘क्रेजी’ में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

3 of 5
'छावा' फिल्म का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चौथे हफ्ते में ‘स्त्री 2’ की कमाई को पछाड़ा 
विक्की कौशल की ‘छावा’ कमाई के मामले में हर हफ्ते कई रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। चौथे हफ्ते में आकर फिल्म ‘छावा’ ने ‘स्त्री 2’ को पछाड़ दिया है। ‘छावा’ ने चौथे हफ्ते में 28.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन बटोरा है, वहीं ‘स्त्री 2’ ने 25.01 करोड़ रुपये की कमाई चौथे हफ्ते में की थी। वहीं चौथे हफ्ते में आकर ‘पुष्पा 2’ ने लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से ‘छावा’ चौथे हफ्ते में आकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। 

4 of 5
छावा का जलवा बरकरार - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
तेलुगू में ‘छावा’ की कमाई 
हाल ही में ‘छावा’ का तेलुगू वर्जन भी रिलीज हुआ है। यह फिल्म दक्षिण भारतीय दर्शकों को भी पसंद आ रही है। इस फिल्म ने तेलुगू वर्जन में अब तक लगभग 8.16 करोड़ रुपये तीन दिनों में ही कमा लिए हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन तेलुगू भाषी दर्शकों को भी पसंद आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। साथ ही औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना और कवि कलश के रोल में विनीत कुमार नजर आए हैं। फिल्म ‘छावा’ मराठा वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और संघर्ष को दिखाती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें