निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ ने अपनी रिलीज के एक दिन पहले ही दहाई के आंकड़े पर दस्तक दे दी है। जिस तरह से ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग हो रही है, उससे लगता है ये फिल्म विक्की के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनेगी।
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ ने अपनी रिलीज के एक दिन पहले ही दहाई के आंकड़े पर दस्तक दे दी है। फिल्म के हीरो विक्की कौशल की अब तक रिलीज सारी फिल्मों में पहले दिन का सबसे ज्यादा कलेक्शन बीते साल रिलीज फिल्म ‘बैड न्यूज’ का रहा है। फिल्म हालांकि बाद में अपनी मेकिंग की वजह से ज्यादा नहीं चली और औसत कमाई वाली फिल्म ही बनकर रह गई, लेकिन विक्की की शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘छावा’ ने इससे ज्यादा रकम एडवांस बुकिंग में ही कमा ली है। अगर ये सारी बुकिंग पहले दिन की ही है तो फिर ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनर बनने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
विक्की कौशल फिल्म 'छावा' के प्रमोशन के दौरान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘छावा’ के 12,344 शोज की एडवांस बुकिंग बीते सोमवार से चल रही है। इस बीच विक्की कौशल और फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना भारत भ्रमण भी कर आए हैं। बुधवार को दोनों शिरडी के साईं बाबा मंदिर में भी दिखे। फिल्म रिलीज के आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट के अनुसार फिल्म के करीब साढ़े तीन करोड़ टिकट गुरुवार शाम तक बिक चुके हैं और इससे फिल्म ने करीब 9.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये विक्की कौशल की अब तक सिनेमाघरों में रिलीज किसी भी फिल्म की रिलीज की पहले दिन की गई कमाई से ज्यादा का कलेक्शन है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘छावा’ बनाने वाली कंपनी मैडॉक फिल्मस ने हालांकि गुरुवार की शाम दावा किया कि फिल्म की पांच लाख के करीब टिकटें बिक चुकी हैं और इसे रिलीज से पहले ही कमाल का कारोबार करने वाली फिल्म बताने को लेकर एक बयान भी कंपनी ने जारी किया। फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज हो रही है या इसे अन्य भारतीय भाषाओं में भी डब किया गया है? इस बारे में पूछे गए सवाल का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया और न ही कंपनी ने देश के अलग अलग राज्यों में बिकी टिकटों की संख्या का आधिकारिक आंकड़ा ही दिया है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने मैडॉक फिल्म्स की पिछली फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर अपनी राय जाहिर की थी, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘छावा’ की प्रेस स्क्रीनिंग में आमंत्रित नहीं किया गया।
4 of 5
फिल्म 'छावा' का प्रमोशन करते हुए विक्की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘छावा’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग यहां मुंबई में गुरुवार की रात ठीक उसी समय हो रही जिस समय अब जियो स्टूडियो का हिस्सा बन चुकी डिजनी इंडिया की फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका द ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ की प्रेस स्क्रीनिंग हो रही है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस नई फिल्म की स्क्रीनिंग के समय की घोषणा काफी पहले हो चुकी थी और बताते हैं कि ‘छावा’ की मार्केटिंग टीम ने जानबूझकर अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग ठीक उसी समय रखी है ताकि फिल्म समीक्षकों के बीच में एक सीधा संदेश दिया जा सके कि हॉलीवुड फिल्म से वह पीछे नहीं हटने वाले। फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजन ने संभाजी के किरदार की तुलाना हालांकि एवेंजर्स से करके ये मान लिया है कि उनकी नजरें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों पर रही हैं।