विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर जमकर की तारीफ
अभिनेता ने फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "कितनी प्यारी फिल्म है...मुझे इसे देखकर मजा आ गया। अपने किरदार को सही ढ़ंग से निभाने के लिए सारा अली खान ने अपने आप को समर्पित कर दिया। वाकई यह बहुत कठिन किरदार था। धनुष अपके बारे में क्या कहूं आप तो जीनियस हैं और अक्षय कुमार आपने तो गरदा उड़ा दिए।" आगे अपनी बात कहता हुए विक्की ने फिल्म निर्देशक आनंद एल राय से पूछा,"क्या आप मुझे अपनी अगली फिल्म में कास्ट करेंगे, प्लीज सर।"