फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेजी से वायरल हो रहा विक्की कौशल का ये वीडियो, अबकी बार 'हाई ऑन द जोश'

Tue, 12 Mar 2019 07:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल - फोटो : DNA
फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक से रातोंरात स्टार बने अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कमाल करने से वह सातवें आसमान पर हैं। फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। ऐसे में फिल्म अवॉर्ड का सीजन आ चला है जिसके चलते विक्की ने अपने परफॉर्म की तैयारी तेजी से करना शुरू कर दी है।ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal
गौरतलब है कि विक्की पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में डांस परफॉर्म देने जा रहे हैं।साथ विक्की जी सिने अवॉर्ड 2019 को भी होस्ट करेंगे। उनके साथ स्टेज पर लुका छुपी के अभिनेता कार्तिक आर्यन उनका साथ देंगे। ऐसे में जी कंपनी पहले ही इस शो से जुड़ी कुछ वीडियो और टीजर रिलीज कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal, Harleen Sethi - फोटो : instagram
वहीं, हाल ही में विक्की कौशल की भी एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह डांस रिहर्सल करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में विक्की काफी मस्ती करते भी दिख रहे हैं। इस 'हाई ऑन द जोश' रिहर्सल में विक्की अपने स्टेप्स पर खरे भी उतरे हैं। फिल्म उरी के बाद विक्की के फैन्स की तादाद बढ़ गई है जो इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं। 

4 of 5
vicky kaushal
विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर होंगी। इसके बाद विक्की एक बायोपिक और एक बड़े बैनर की फिल्म में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 'उरी' इतनी बड़ी हिट फिल्म साबित हुई जिसने किसी डायरेक्टर की पहली फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाले साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' को भी पीछे छोड़ दिया था। डायरेक्टर आदित्य का मानना है कि रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें