फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की कौशल की फिल्म 'ऊधम सिंह' का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखेगी संघर्ष और बलिदान की कहानी

Tue, 30 Apr 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal
आजादी के मतवालों पर पंजाब के जलियावालां बाग में चली ताबड़तोड़ गोलियों की घटना के  बीती 13 अप्रैल को 100 साल पूरे हो गए। इतिहास का ये पन्ना बड़े परदे पर नई पीढ़ी को समझाने के लिए मशहूर निर्देशक शूजित सरकार सरदार ऊधम सिंह की बायोपिक बना रहे हैं। इस बायोपिक का फर्स्ट लुक मंगलवार को शूजित ने जारी किया।
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal
विकी डोनर, मद्रास कैफे, पीकू और अक्टूबर जैसी ऑफबीट फिल्मों के निर्देशक शूजीत सरकार ने अपने इस नए सफर पर अपना हमसफर चुना है विकी कौशल को। विकी कौशल ने साल 2019 की पहली सुपरहिट फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक दी है और युवाओं में उनका क्रेज इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
पिछले साल भी विकी ने लस्ट स्टोरीज, लव पर स्क्वॉयर फिट और संजू जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था। शूजीत मानते हैं कि जलियावालां बाग से जुड़े इतिहास के इस दस्तावेज को नई पीढ़ी के साथ साझा करने के लिए विकी कौशल से बेहतर अभिनेता नहीं हो सकता।

4 of 5
फाइल फोटो
फिल्म सरदार ऊधम सिंह में विकी टाइटल रोल कर रहे हैं और इस फिल्म में ऊधम सिंह की कहानी दिखाने के लिए शूजीत दुनिया के तमाम देशों में इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म में सरदार उधम सिंह को जलियावालां बाग में गोली चलाने का आदेश देने वाले जनरल डायर की लंदन में हुई हत्या तक की कहानी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shoojit Sircar
शूजीत कहते हैं, ‘ऊधम का संघर्ष और बलिदान आज की पीढ़ी को बताया जाना बहुत जरूरी है। मुझे अपने लेखकों रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य से इस फिल्म की कहानी लिखने में बहुत मदद मिली है। मेरे मित्र निर्माता रोनी लाहिड़ी ने इस कहानी पर भरोसा जताया और हम एक महान स्वतंत्रता सेनानी की कहानी पर इन्हीं लोगों के चलते काम शुरू कर सके।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें