फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: कभी चॉल में रहा करता था आलिया का ये 'पाकिस्तानी पति', पहली ही फिल्म से बदली किस्मत

Wed, 16 May 2018 09:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Vicky Kaushal
दमदार एक्टिंग और गंभीर शख्सियत के लिए जाने जाने वाले एक्टर विक्की कौशल आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में विक्की ने जबरदस्त एक्टिंग से एक बार फिर से सबको अपना कायल बना दिया। विक्की ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं। तो चलिए आपको इस खास मौके पर विक्की की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
raazi
विक्की कौशल पेशे से टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह विदेश मैं नौकरी किया करते थे। विक्की को ज्यादा दिन तक नौकरी रास नहीं आई और एक्टिंग में बढ़ती दिलचस्पी की वजह से उन्होंने कुछ दिन बाद नौकरी छोड़ दी। 
विज्ञापन

3 of 7
vicky kaushal
इसके बाद विक्की ने 'किशोर नमित कपूर' के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और वहीं से एक्टिंग सीखी। विक्की को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। यहां तक कि कई सारे प्रतियोगिताओं में भी विक्की ने हिस्सा लिया जिसमें डांसिंग भी शामिल है। 

4 of 7
विक्की कौशल
कहा जाता है कि विक्की कौशल को 'रमन राघव 2.0' में कास्ट करने को लेकर अनुराग कश्यप असमंजस में थे। अनुराग को लगता था विक्की नकारात्मक किरदार नहीं निभा पाएंगे। हालांकि विक्की ने अनुराग को किसी तरह से ऑडिशन देने के लिए राजी किया और उनका यह किरदार इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
Vicky Kaushal
विक्की कौशल ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अनुराग कश्यप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के दोनों पार्ट में असिस्ट किया था। इस फिल्म के बाद ही विक्की कौशल के करियर को उडा़न मिली।
विज्ञापन

6 of 7
Vicky Kaushal
विक्की कौशल की बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मसान' थी। जिसमें उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन काफी इंप्रेसिव था। वहीं बॉलीवुड सफर की बात करें तो विक्की की पहली डेब्यू फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
df
विक्की कौशल मुंबई की चॉल में भी रह चुके हैं। उस वक्त उनके पिता श्याम कौशल बॉलीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें