फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आर्थिक सहायता के लिए आगे आए सारा और विक्की, अभिनेता ने डोनेट किए एक करोड़ रुपये

Tue, 31 Mar 2020 02:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और विकी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। ऐसे में देश के दिग्गजों के साथ ही साथ अब बॉलीवुड के सितारे भी कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आर्थिक सहायता कर रहे हैं। अभी तक कई सितारे पीएम और सीएम राहत कोष को आर्थिक मदद पहुंचा चुके हैं। ऐसे में अब लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल का भी नाम शामिल हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में हाउज द जोश के साथ ही सभी के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने पीएम और सीएम (महाराष्ट्र) केयर्स फंड की एक करोड़ रुपये से आर्थिक सहायता की है। इस बात की जानकारी खुद विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर दी है। विक्की के इस पोस्ट को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : Social Media
विक्की कौशल के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी पीएम और सीएम (महाराष्ट्र) केयर्स फंड की आर्थिक रूप से मदद की है। इस बात की जानकारी खुद सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर दी। हालांकि सारा अली खान ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने कितने रुपयों से आर्थिक मदद की है। सारा के इस पोस्ट को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
lata mangeshkar
याद दिला दें कि आज ही विकी कौशल और सारा अली खान के अलावा लता मंगेशकर ने भी 25 लाख रुपये से राज्य सरकार की आर्थिक मदद की है। वहीं इससे पहले भी कई सितारे सरकारों की मदद कर चुके हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार की आर्थिक सहायता की थी। वहीं अभिनेता वरुण धवन भी पीएम और सीएम राहत कोष में कुल 55 लाख रुपये का दान कर चुके हैं। इसके साथ ही रणदीप हुड्डा, गुरु रंधावा, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा और बादशाह सहित कई सितारे मदद के लिए आगे आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coronavirus in china - फोटो : Twitter
इसके साथ ही बात कोरोना वायरस के प्रकोप की करें तो अभी तक देश में कुल 1251 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पूरे विश्व में ये संख्या 764,866 तक पहुंच गई है। वहीं भारत में कोरोना के चलते मौत का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना के बाद देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या भी बढ़ते हुए अभी तक 100 पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें