बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शाही अंदाज में 9 दिसंबर को शादी कर ली है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में केवल 150 मेहमानों और परिवार के लोगों के बीच इस शादी को संपन्न किया गया। इस शादी से जितने विक्की खुश नजर आ रहे थे, उतने ही उनके भाई सनी की खुशी भी देखते ही बन रही थी। सनी और कटरीना दोनों अच्छे दोस्त हैं। यहां तक की सनी के जन्मदिन के मौके पर कटरीना ने सोशल मीडिया पर उनके लिए खास मैसेज लिखा था कि वह उनके लिए क्या मायने रखते हैं। अब जब कटरीना कौशल परिवार की बहू बन गई हैं, उनके देवर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास मैसेज लिखा है।