लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ने निकाल ली अपनी लागत
अजित अंधारे कहते हैं, ‘फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और इस फिल्म को लेकर एक रुपये का भी नुकसान अब तक नहीं हुआ है।’ जानकार बताते हैं कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चली बहिष्कार मुहिम का असर फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भले हुआ हो लेकिन फिल्म ने विदेश में शानदार कारोबार किया है। यही नहीं फिल्म का अभी चीन में रिलीज होना बाकी है और वहां आमिर खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म के वहां भी दमदार कारोबार करने की उम्मीद है। फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक, एयरलाइंस प्रसारण और विदेशी नेटवर्क पर प्रसारण के अधिकारों के वायदा कारोबार से इसकी निर्माता कंपनी फिल्म की लागत पहले ही वसूल चुकी है।