फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: डीजे प्रोड्यूसर मार्शमैलो के कॉन्सर्ट पर भड़के हिंदू संगठन, FIR करवाने पर अड़े

Wed, 20 Feb 2019 09:36 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Marshmello - फोटो : social media
बीती 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले से पूरे देश में शोक का माहौल है साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भी। इस बीच कुछ विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सदस्यों के द्वारा अमेरीका के मशहूर डीजे प्रोड्यूसर मार्शमैलो के खिलाफ गुरुग्राम में मामला दर्ज करवाने की मांग की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
विहिप और बजरंग दल - फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट न्यू इंडियान एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, बीते शनिवार को एक कंपनी के द्वारा गुरुग्राम में डीजे प्रोड्यूसर मार्शमैलो का एक कॉन्सर्ट रखा गया था। इस दौरान कॉन्सर्ट में लोगों का तांता लगा हुआ था। इसको देखते हुए बंजरग दल और विश्व हिंदू परिषद के कुछ सदस्यों ने मार्शमैलो और आयोजन करवाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Marshmello - फोटो : social media
इस मामले में सोमवार को सदस्यों ने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के द्वारा वीएचपी और बजरंग दल के सदस्यों ने कहा कि यह उस कंपनी की गलत बात है जिसने मार्शमैलो का म्यूजिक शो आयोजित करवाया। यह शो उस समय आयोजित करवाया गया है जब पूरा देश 40 शहीद सीआरपीएफ जवानों के शोक में डूबा हुआ है।

4 of 5
Marshmello - फोटो : social media
दिए गए ज्ञापन के अनुसार, 'यह म्यूजिक शो आनंद के लिए किया गया,जबकि यहां पूरा देश दुख में है। यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।' गौरतलब है कि इससे पहले विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू क्रांति दल,हिंदू जागरण सहित हिंदू सेना और शिव सेना ने आयोजन करवाने वाली कपंनी को धमकियां भी दी थीं कि वह यह शो रद्द कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक सामान से भरी कार को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी। जिसके चलते करीब 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें