फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमेटोग्राफर बी कन्नन का निधन, 50 से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं काम

Sat, 13 Jun 2020 06:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सिनेमैटोग्राफर बी कन्नन का निधन।
  • 69 वर्ष की उम्र में अंतिम ली सांस।
विज्ञापन
बी कन्नन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडियन सिनेमा के सिनेमैटोग्राफर बी कन्नन का निधन हो गया है। बी कन्नन ने 69 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बी कन्नन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने 13 जून को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कन्नन के निधन पर दिल के साथ ही बढ़ती उम्र की बिमारियों का जिक्र किया जा रहा है, हालांकि पुख्ता रूप से कुछ नहीं सामने आया है।

विज्ञापन


बी कन्नन अपने पीछे पत्नी कंचना और दो बेटियां मधुमति और जननी को छोड़ गए हैं। कन्नन का अंतिम संस्कार अलवरपेट, चेन्नई में उनके निवास स्थान पर किया जाएगा। कन्नन प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता ए भीमसिंह के बेटे और संपादक बी लेनिन के छोटे भाई हैं। उन्होंने 50 से भी अधिक फिल्मों में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम किया है, जिसमें से 40 फिल्में एस निर्देशक भारतीराजा द्वारा निर्देशित की गई हैं।


BOFTA फिल्म इंस्टीट्यूट के संस्थापक और निर्माता जी धनंजयन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कन्नन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। धनंजय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दिग्गज सिनेमैटोग्राफर #BKannan सर के निधन की खबर पर बहुत दुख हुआ, जिन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया (40 फिल्में भारतीराजा सर के साथ)। वह @BOFTAindia में सिनेमैटोग्राफी के HoD थे। बहुत दुख की बात है कि हमने अपनी टीम के एक शानदार शख्स को खो दिया।'
विज्ञापन

 
बी कन्नन का आकस्मिक निधन तमिल फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। पिछले कुछ वर्षों से, कन्नन चेन्नई में BOFTA फिल्म इंस्टीट्यूट में सिनेमैटोग्राफी के एचओडी (विभागाध्यक्ष) थे।
विज्ञापन


पढ़ें: EXCLUSIVE: ऐसे हुआ सोशल मीडिया पर नजमा आपी का जन्म, बुलंदशहर की सलोनी ने सुनाई पूरी दास्तान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें