कपूर खानदान में सबसे हैंडसम बेटे की बात करें तो वो शशि कपूर हैं। अपने समय में लड़कियां उन्हें देखकर पागल हो जाया करती थीं। शशि कपूर बेहद चार्मिंग थे। लड़के हो या लड़कियां हर कोई उनका जबरदस्त फैन था। फिल्मों की हीरोइनें भी उनके साथ एक बार काम करने को तरसती थीं।
विज्ञापन
2 of 6
शशि कपूर
इन्हीं में एक नाम शर्मिला टैगोर का भी था। शर्मिला टैगोर बचपन से ही शशि कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। शर्मिला फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं। लेकिन सत्यजीत रे ने उन्हें एक बंगाली फिल्म का ऑफर दे दिया।
विज्ञापन
3 of 6
bollywood
इस तरह शर्मिला को उनकी पहली फिल्म 'अपुर संसार' मिली। ये फिल्म काफी हिट रही। फिल्म की कामयाबी के बाद शर्मिला को लगातार 4 बंगाली फिल्मों के ऑफर आए। शर्मिला ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी।
4 of 6
शशि कपूर
एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक शशि कपूर आ गए। शशि कपूर को देखते ही शर्मिला अपने होश खो बैठीं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था जिसे वो बचपन से टीवी पर देखती आईं वो आज उनके सामने आकर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
शशि कपूर
शशि कपूर को देखते ही शर्मिला बदहवास हो गईं। शर्मिला की हालत को देखकर डायरेक्टर ने शूटिंग बंद कर दी। वहीं शक्ति दा शर्मिला की हालत को देखकर परेशान भी हो गए थे। उन्होंने शशि कपूर से कहा कि भई आप सेट से जल्द चले जाओ नहीं तो हमारी हीरोइन ऐसे ही बैठी रहेगी।
शर्मिला बस एक जगह बैठकर शशि को घूरे जा रही थीं। फिल्म की पूरी टीम उन्हें समझाने में लगी थी लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। हालांकि दूसरी ही हिंदी फिल्म 'वक्त' में शर्मिला को शशि कपूर के साथ काम करने का मौका भी मिल गया था।