फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Gokhale: श्रद्धांजलि सभा के दिन रिलीज हुआ विक्रम गोखले की फिल्म का गाना, रेवती के साथ देख फैंस भावुक

Wed, 21 Dec 2022 12:04 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तू अब आया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म कलाकारों की संस्था सिन्टा ने बुधवार की शाम मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। और विक्रम गोखले की याद में ही पैनोरमा म्यूज़िक कंपनी ने उनकी आखिरी फिल्मों में से एक फिल्म 'जगजीवन की पत्नी का तीसरा प्यार' का पहला गाना रिलीज किया है। इस गाने में उम्दा कलाकार विक्रम गोखले के साथ जानी-मानी अभिनेत्री रेवती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जगजीवन की पत्नी का तीसरा प्यार' में विक्रम गोखले और रेवती एक बुजुर्ग दंपती के रूप में दिखाई देंगे जिनके आत्मीय रिश्ते को पर्दे पर बड़े ही अनूठे अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म के पहले गाने 'तू अब आया' को निर्देशक राजेश बच्चन ने ख़ुद ही ख़ूबसूरत लफ्जों से पिरोया है जबकि संगीत संजॉय डैज और अम्बर दास की संगीतकार जोड़ी ने दिया है। इस गाने को संगीतकार और गायक अम्बर दास ने गाया है।

यह भी पढ़ें: ‘कश्मीर फाइल्स’ से यहां मात खा गई ‘ब्रह्मास्त्र’, टॉप 10 फिल्मों में हॉलीवुड की भी एंट्री
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जगजीवन की पत्नी का तीसरा प्यार' विक्रम गोखले (जगजीवन) और रेवती (सुरू) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्होंने लगभग पांच दशक पहले एक-दूसरे संग फेरे लिए थे। दोनों पहाड़ों में खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे होते हैं मगर सुरू की डिमेंशिया (स्मृतिभ्रंश) की बीमारी रह-रहकर दोनों की सुकून भरी जिंदगी में खलल डालती रहती है और इस तरह से सुरू को अपने पति से दूर ले जाती है। ऐसे में जगजीवन की ज़िंदगी का महज एक ही लक्ष्य रह जाता है और वह लक्ष्य है सुरू की खोई हुई हंसी को वापस लाना ताकि दोनों साथ में मिलकर हंस सकें और एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा कर सकें।

यह भी पढ़ें: देखें कैसी है सुहाना खान की निजी डायरी, जानें क्या है शाहरुख खान से इसका खास कनेक्शन
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया
फ़िल्म के निर्देशक और गीतकार राजेश बच्चन कहते हैं, "फिल्म का गाना 'तू अब आया' में डिमेंशिया के प्रभाव को दर्शाया गया है जो बड़ी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मैं जानता हूं कि जगजीवन और सुरू की ये अनोखी प्रेम कहानी लोगों को जज़्बाती कर देगी।" गाने की रिलीज़ मौके पर पैनोरमा म्यूज़िक के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, "यह फिल्म हाल ही में हम सबको छोड़कर चले गए देश के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक विक्रम गोखले के प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी।"

यह भी पढ़ें: खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हिरोइनों को टक्कर देती हैं पाक अभिनेत्री माहिरा खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें