फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत के बाद इस सुपरस्टार की बेटी बनने वाली हैं दुल्हन, शादी में उमड़ेंगे बॉलीवुड के दिग्गज

Sat, 09 Feb 2019 01:09 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
venkatesh's daughter - फोटो : social media
बॉलीवुड हो या टॉलीवुड शादियों के मौसम में सितारों के सात फेरे लेने का सिलसिला जारी है। हाल ही में रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का प्री वेेडिंग रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं। सौंदर्या की ये दूसरी शादी है। रजनीकांत के बाद अब साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार की बेटी की शादी होने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
aashritha - फोटो : instagram
एक्टर वेंकटेश डग्गुबती की बड़ी बेटी आश्रिता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आश्रिता ने 6 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की थी। हैदराबाद में हुई इस सगाई समारोह में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
aashritha - फोटो : instagram
सगाई के बाद अब शादी की तारीख भी सामने आ गई है। आश्रिता एक मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में ही ग्रैंड तरीके से होंगी। वेंकटेश बेटी की शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेेप्शन पार्टी रामानायडू स्टूडियो में होगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। 

4 of 5
aashritha - फोटो : instagram
आश्रिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बिजनेस संभालती हैं। वहीं उनके मंगेतर हैदराबाद रेस क्लब के अध्यक्ष आर सुरेंदर रेड्डी के पोते हैं। गौरतलब है कि आश्रिता और एक्टर राणा डग्गुबती रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। एक्टर वेंकटेश की बात करें तो बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म दृश्यम रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Venkatesh - फोटो : file photo
वेंकटेश ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसलिए उन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी जाना जाता है। वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने पहली फिल्म प्रेम नगर में काम किया था। उस वक्त वो 11 साल के थे। वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू डग्गुबती प्रसिद्ध फिल्मकार और पूर्व सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें