फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vendhu Thanindhathu Kaadu: एक और साउथ फिल्म ने मचाया धमाल, चार दिन में पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Mon, 19 Sep 2022 04:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2021 में आई मनाडू के बाद वेन्धु थानिंधथु काडू, साउथ अभिनेता सिम्बु की लगातार दूसरी बॉक्स ऑफिस हिट साबित हो रही है। 
विज्ञापन
वेंधु थानिंधथु काडू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कार्तिकेय 2, सीता रामम जैसी छोटे बजट की फिल्मों की ही तरह इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' ने चार दिनों में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विज्ञापन

शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'वेंधु थानिंधथु काडू' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में 166.66 फीसदी मुनाफा कमाने की खुशी जाहिर करते हुए तमिल के लोकप्रिय वीजे अश्वथ ने ट्वीट कर लिखा, "मैं निश्चित रूप से यह नहीं कहूंगा कि यह एक अप्रत्याशित संख्या है। क्योंकि, मैं इस जानता हूं कि जब थलाइवा सिलम्बरासन टीआर खेल में प्रवेश करते हैं, तो वह बॉस होते हैं। वेंधु थानिंधथु काडू ने 50.56 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।”
 

वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'वेंधु थानिंधथु काडू' ने अपने ओपनिंग डे पर 9.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अगले दिन यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 5.15 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और 'वेंधु थानिंधथु काडू' ने 7.25 करोड़ रुपये का संग्रह किया। वहीं, रविवार को फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

दिन कमाई
गुरुवार 9.10 करोड़ रुपये
शुक्रवार 5.15 करोड़ रुपये
शनिवार 7.25 करोड़ रुपये
रविवार 7.75 करोड़ रुपये
विज्ञापन

निर्माताओं, निर्देशक गौतम मेनन और सिम्बु ने रविवार को प्रेस से मुलाकात की। सिम्बु ने बताया कि फिल्म ने अपनी लागत से कहीं ज्यादा कमा लिया है, इसलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई है। उन्होंने कहा, “मुझे इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। और इसके लिए मेरा तहे दिल से शुक्रिया। यह मुझे फिल्मों के साथ प्रयोग करने का आत्मविश्वास देता है”।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें