फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू देवगन के अंतिम संस्कार और उर्मिला के खिलाफ भद्दी पोस्ट सहित ये हैं 5 बड़ी खबरें

Tue, 28 May 2019 04:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
veeru devgan last rites and urmila matondkar - फोटो : social media
बॉलीवुड के एक्शन और स्टंटमैन वीरू देवगन के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार एक्शन और स्टंट सीन से काफी लोकप्रियता बटोरी। उन्होंने बेटेअजय देवगन सहित अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया। वीरू देवगन का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। इस दौरान अजय देवगन के घर पर बॉलीवुड सितारों को तांता लगा रहा। 

वीडियो: पिता वीरू देवगन की अर्थी को कंधा देते नजर आए अजय, अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड

पढ़ें: वीरू देवगन के अंतिम संस्कार में खुद को संभाल नहीं पाईं काजोल, ऐश्वर्या को देख फूट-फूट कर लगीं रोने
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Suhana Khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 22 मई को सुहाना ने अपना 19वां जन्मदिन सेलेब्रेट किया था। सुहाना अपने दोस्तों के काफी करीब हैं। वो अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। हाल में सुहाना लंदन में अपने एक दोस्त के जन्मदिन पर पहुंची थीं इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

पढ़ें:- दोस्त की पार्टी में दिखा शाहरुख की बेटी सुहाना खान का बोल्ड अंदाज, सीक्रेट तस्वीरे हो गईं वायरल
विज्ञापन

3 of 7
NT Rama Rao - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के मशहूर राजनेता और सुपरस्टार एन.टी रामा राव का आज जन्मदिन है। एन.टी रामा राव जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते थे उतनी ही सुर्खियां उन्होंने राजनीति में कदम रखने के बाद बटोरी थीं। इसी साल उनकी बायोपिक भी सिनेमा घरों में रिलीज हुई जो काफी चर्चा का विषय रही। 

पढ़ें:- राजनीति ही नहीं सिनेमा की भी बड़ी शख्सियत थे एन.टी रामा राव, ऐसे बने थे अभिनेता से नेता

4 of 7
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सलमान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बीते दिनों वो कपिल शर्मा शो के सेट पर फिल्म को कटरीना कैफ के साथ प्रमोट करने पहुंचे थे। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया कि अगर कटरीना कैफ एक्ट्रेस न होतीं तो फिर क्या करतीं?

पढ़ें:- कटरीना कैफ के रोकने पर भी नहीं रुके सलमान खान, बोले- बच्चे पैदा करने में...
विज्ञापन

5 of 7
नामांकन के लिए जातीं उर्मिला मातोंडकर
महाराष्ट्र के पुणे में 57 वर्षीय शख्स पर कांग्रेस नेता व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने सोशल मीडिया पर उर्मिला के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके खिलाफ पुणे में विश्राम बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें:- एक शख्स ने लिखी उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ भद्दी पोस्ट , पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन

6 of 7
Ranjeeta Kaur - फोटो : twitter
80 के दशक की मशहूर अदाकार रंजीता कौर (Ranjeeta Kaur) बीते सात साल से लाइमलाइट से दूर हैं। रंजीता आखिरी बार साल 2012 में 'जिंदगी तेरा नाम' (Zindagi Tere Naam) फिल्म में मिसेज सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। इसके बाद रंजीता ने फिल्मों से दूरी बना ली। रंजीता एक बार फिर से सुर्खियों में आई हैं लेकिन वजह एक आरोप है। खबरों की मानें तो रंजीता के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया है। 

पढ़ें:- अमिताभ की हीरोइन के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचा पति, बोला- मारपीट कर मुझे चौथे फ्लोर से धक्का दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
सिनेमाजगत में वीरू देवगन (Veeru Devgan) का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वीरू देवगन की बतौर एक्शन डायरेक्टर पहली फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) थी। वीरू देवगन के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है तो वहीं देवगन परिवार भी मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। वीरू देवगन के अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे तो वहीं अजय देवगन ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। पिता के निधन से अजय देवगन कितने टूट गए हैं इस बात का अंदाजा आप उनके इस इंटरव्यू से लगा सकते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि उनके पिता उनके लिए 'सिंघम' हैं।

पढ़ें:- वीरू देवगन के निधन के बाद अजय देवगन का पुराना इंटरव्यू वायरल, पिता को मानते थे असली 'सिंघम'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें