फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' ही नहीं ये 5 फिल्में भी पाकिस्तान में हो चुकी हैं बैन, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Fri, 01 Jun 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Veere Di Wedding - Hindi
हिंदी फिल्मों के फैंस ना केवल देश में बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उतने ही हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है जब पाकिस्तानी फैंस के हाथ निराशा लगती है और फिल्म को बैन कर दिया जाता है। अब एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीजिंग पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है।पाक मीडिया की माने तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स (CBFC) ने फिल्म पर अश्लील भाषा और आपत्तिजनक डायलॉग्स के चलते बैन लगा दिया है। चलिए हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं जो पाकिस्तान में बैन कर दी गईं।
विज्ञापन

2 of 6
race-3
रेस 3
पाकिस्तान में भी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का इंतजार है लेकिन ईद पर आने वाली इस फिल्म को पाकिस्तानी दर्शक नहीं देख पाएंगे। पाकिस्तान ने ईद के आस-पास रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का मानना है कि अपने यहां बनने वाली फिल्मों को प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन

3 of 6
raazi
राजी
आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म 'राजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है लेकिन पाकिस्तान में फिल्म को बैन कर दिया गया। पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में विवादित कंटेट है और इसमें पाकिस्तान की नेगेटिव छवि दिखाई गई है।

4 of 6
tiger zinda hai
टाइगर जिंदा है
सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को पाकिस्तानी सरकार ने बैन कर दिया था। इसके पीछे की वजह बताई गई कि 'टाइगर जिंदा है' का कंटेंट एंटी पाकिस्तानी है।
विज्ञापन

5 of 6
aiyaari
अय्यारी
निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। ये फिल्म देशभक्ति की थीम पर बनी है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
padman
पैडमैन
अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर की फिल्म 'पैडमैन' को बैन करते हुए पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने कहा कि ये हमारी परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है। बता दें कि फिल्म का विषय महिलाओं और पीरियड्स के दौरान स्वच्छता से जुड़ा हुआ है हालांकि, पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर संस्कृति का हवाला देते हुए पाबंदी लगा दी। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें