फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' के एक्टर सुमीत व्यास ने GF से की दूसरी शादी, संगीत में दुल्हन के साथ जमकर नाचे

Sun, 16 Sep 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sumeet vyas
करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और वेब सीरीज 'पर्मानेंट रूममेट्स' से फेमस होने वाले सुमीत व्यास के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी सामने आई है। सुमीत ने शनिवार को एक्ट्रेस एकता कौल के साथ शादी कर ली । लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं ।
विज्ञापन

2 of 6
sumeet vyas
आखिरकार 15 सितंबर को सुमीत व्यास और एकता कौल शादी के बंधन में बंध गए । दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । सुमीत और एकता लंबे समय से एक-दूसरे काे डेट कर रहे थे । शादी से पहले वेडिंग कार्ड की भी तस्वीरें सामने आई थीं ।
 
विज्ञापन

3 of 6
sumeet vyas
अपने वेडिंग कार्ड को सुमीत ने खुद डिजाइन किया था । शादी के साथ सुमीत और एकता के संगीत की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । जिसमें ये नया-नवेला जोड़ा डांस करते दिख ररहा है । दोनों की शादी एकता के होम टाउन जम्मू में हुई । 
 

4 of 6
sumeet vyas
शादी में सुमीत-एकता के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए । शादी में एकता ने मरून कलर का लहंगा पहना था और डबल दुपट्टा ओढ़ा था । वहीं सुमीत व्यास ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी । सुमीत और एकता ने फरवरी में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी ।
 
विज्ञापन

5 of 6
sumeet vyas
दोनों ने अप्रैल में अपने रिलेशन को कंफर्म किया था । सुमीत और एकता की मुलाकात एक टीवी सेट पर हुई थी । इसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करन शुरू किया और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं । बता दें कि ये सुमीत की दूसरी शादी है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sumeet vyas
इससे पहले उन्होंने शिवानी तंकसले से शादी की थी । दोनों 7 साल तक साथ रहे जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया । दूसरी तरफ एकता की भी सगाई 'रब से सोना इश्क' को स्टार कानन मल्होत्रा से हुई थी लेकिन ये सगाई शादी तक नहीं पहुंच पाई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें