फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वत्सल- इशिता के फोटोज, मालदीव में मस्ती करते दिखा कपल

Fri, 06 Dec 2019 08:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपने फैंस के साथ न सिर्फ अपने प्रोफेशन बल्कि पर्सनल फोटोज भी शेयर करते रहते हैं।  ऐसे में अब वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपने मालदीव वैकेशन के फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
शादी की दूसरी सालगिरह को लेकर जब वत्सल से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'ये हमारे लिए काफी खास दिन है, ऐसे में इसे और भी अधिक खास बनाने के लिए हमने मालदीव जाने का फैसला किया। वहां हम लोगों ने जमकर एन्जॉय किया, वो जगह कमाल की है। ऐसे में अब हमारी कोशिश है कि हम जल्द से जल्द फिर से वहां जा सकें।'
विज्ञापन

3 of 5
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि नवंबर 2017 के आखिरी में वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस शादी के बारे में अधिक लोगों को जानकारी तक नहीं मिली। दोनों ने 2017 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुए एक छोटे से समारोह में एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। वहीं बाद में सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

4 of 5
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
दोनों के बारे में बात करें तो दोनों लाइफ ओके चैनल पर आने वाले शो रिश्तों का सौदागर- बाजीगर में एक साथ काम कर चुके हैं। तभी से अफवाह थी की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, यहां तक की शो को निर्माताओं को भी इस बात की भनक नहीं थी कि दोनों साथ में डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वत्सल सेठ, इशिता दत्ता - फोटो : amar ujala, mumbai
वहीं ऐसा कहा जाता है कि दोनों की लव स्टोरी एकदम बॉलीवुड स्टाइल में शुरू हुई थी। शो की शूटिंग के दौरान इशिता की साड़ी सेट पर रखे एक पंखे में फंस गई। इंशिता पंखे की तुलना में कुछ ऊंचाई पर खड़ी थी जिस कारण वो नीचे गिर भी सकती थी। तभी वत्सल हीरो की तरह एंट्री लेते हुए उन्हे बचा लेते हैं और इसके बाद ही दोनों में दोस्ती की शुरुआत हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें