कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उत्तर प्रदेश में हल्ला मच गया है। कनिका कुछ दिन पहले ही लंदन से भारत लौटी थीं जिसके बाद वो लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इसमें 100 से ज्यादा बड़ी मौजूद थी। इस पार्टी में कई बड़े राजनेता, नौकरशाह थे। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे।