फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल ने वरुण शर्मा को दी खुद के साथ वक्त बिताने की सीख, कोरोना के बाद की ये है प्लानिंग

Thu, 04 Jun 2020 02:10 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : social media
इन दिनों सभी बॉलीवुड सितारे अपने घरों में ही हैं। फिल्मों की शूटिंग लॉकडाउन की वजह से रुकी हुई थी। हालांकि अब जल्द ही शूटिंग एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। लॉकडाउन के इन दिनों में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस के साथ बराबर संपर्क में रहे। इसी बीच तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार इंटरव्यू भी देते रहे। ऐसे ही बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता वरुण शर्मा ने भी अमर उजाला के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : social media
बॉलीवुड में अपनी मासूमियत भरी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता वरुण शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वरुण को फिल्म फुकरे में उनके निभाए गए किरदार 'चूचा' के नाम से भी जाना जाता है। अमर उजाला के साथ खास बातचीत के दौरान वरुण ने बताया कि उन्हें इस लॉकडाउन के समय से क्या सीख मिली है। साथ ही वरुण ने ये भी बताया कि इसके बाद उनके आगे क्या प्लान हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : social media
वरुण शर्मा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने इस लॉकडाउन के समय में बहुत कुछ सोचा है। वरुण कहते हैं, 'मैं वैसे भी बहुत ज्यादा सोचता हूं। जैसे लोगों की हॉबी होती है सिंगिंग और डांसिंग वैसे ही मेरी हॉबी है थिंकिंग (सोचना)। मैं वैसे ही बहुत ज्यादा सोचता हूं। इस दौरान काफी कुछ सोचा है मैंने कई परिवर्तन हैं जो मैं अपने आप में लेकर आऊंगा।' 

4 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : amar ujala
आगे वरुण कहते हैं, 'बहुत जरूरी होता है खुद के साथ वक्त बिताना। अक्सर हम भागादौड़ी में लगे रहते हैं। काम के सिलसिले में और खुद के साथ वक्त नहीं बिता पाते। तो इस दौरान सबसे बड़ी सीख भी जो मुझे मिली है वो ये है कि मुझे चाहे कुछ घंटे हों, हफ्ते में एक दिन या दस दिन में एक दिन हो लेकिन खुद के साथ वक्त बिताना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण शर्मा - फोटो : social media
वरुण आगे कहते हैं, 'हम पूरा टाइम ही या तो काम पर होते हैं। या फोन पर या अपने कंप्यूटर में लगे रहते हैं। तो अकेले एकांत में बैठकर पूरे हफ्ते को एनालाइस करना बहुत जरूरी है तो ये परवर्तन सबसे बड़ा है जो मैं अपने अंदर आने वाले दिनों में लेकर आऊंगा।' इसके अलावा वरुण ने ये भी बताया कि इन दिनों में उन्होंने कई स्क्रिप्ट्स पढ़ी हैं। तो आगे वो उन पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं।

पढ़ें: 'महबूबा ओ महबूबा' गाने पर जमकर थिरके मशहूर विलेन रंजीत, कहा- 'सिर्फ बेटी करा सकती है ये'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें