फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेल पॉलिश लगाने पर ट्रोल हुए वरुण ग्रोवर, फिर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Sat, 08 Feb 2020 07:04 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
varun grover - फोटो : file photo
मशहूर गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें नेल पॉलिश लगाने की वजह से जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
varun grover - फोटो : file photo
दरअसल, वरुण ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर हाथों की तस्वीरें साझा की। उनकी उंगलियों के नाखून पर नेल पॉलिश लगी हुई नजर आई। इस तस्वीर की वजह से उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया। साथ ही ट्रोलर्स ने इस तरह नेल पॉलिश लगाने पर वरुण ग्रोवर से सवाल भी किया, जिसका जिक्र वरुण ग्रोवर ने अपनी नेल पॉलिश वाली तस्वीर के कैप्शन में किया। 
विज्ञापन

3 of 5
कॉमेडियन वरुण ग्रोवर - फोटो : amar ujala
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि नेल पेंट क्यों। यह बताता है कि यह पुरुषत्व के मोर्चे में से एक है।' वरुण ने नेल पॉलिश के इस्तेमाल को क्यों चुना, इसके बारे में बताते हुए उन्होंने आगे लिखा, 'यह क्यों सिंपल है, इस पर मेरा जवाब है। नेल पेंट की थोड़ी कोशिश से ही मेरे हाथ खूबसूरत और कलरफुल दिखते हैं। मैं हैरान हूं कि क्यों ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

4 of 5
कॉमेडियन वरुण ग्रोवर - फोटो : amar ujala
वरुण ग्रोवर ने नेल पॉलिश की तारीफ करते हुए लिखा, इसमें बोनस यह है कि हर 10 दिन पर आप नेल पेंट रिमूवर को स्मेल कर सकते हैं, अगर आप उस तरह के हैं और मैं उसी तरह के माहौल से आया हूं जैसे यहां सभी हैं। हालांकि, अब जब इस बारे में सोचता हूं तो अजीब लगता है कि एक सिंपल काम इतना ज्यादा खतरनाक और निंदनीय कैसे हो सकता है। मुझे कई सारे होमोफोबिक रिस्पॉन्स भी मिले लेकिन उन्हें यहां शेयर नहीं कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Grover - फोटो : social media
आपको बता दें कि वरुण ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के शानदार गाने लिखे हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, उड़ता पंजाब और न्यूटन जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। गाने लिखने के अलावा वरुण ग्रोवर ने फिल्म 'मसान' की कहानी भी लिखी है। वरुण ग्रोवर की पहचान स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर भी होती है। 

पढ़ें: फैंस की भीड़ में इस तरह सारा को संभालते दिखे कार्तिक आर्यन, वीडियो हो रहा है वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें