फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा की सुपरहिट फिल्म की रीमेक में ‘मिथुन’ फैक्टर की एंट्री, वरुण धवन के करीबियों ने खोला खास राज

Tue, 07 Apr 2020 01:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Coolie No 1 - फोटो : instagram
गलियों से उठकर देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले नागरिक का रिकॉर्ड बनाने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का अनोखा अंदाज वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' में भी दिखने वाला है। ये फिल्म अभिनेता गोविंदा की 1995 में आई इसी नाम से फिल्म की रीमेक जरूर है, लेकिन वरुण इस फिल्म में पूरी तरह से गोविंदा की नकल नहीं करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Coolie No 1 - फोटो : instagram
जैसा कि पुरानी फिल्मों के शौकीन जानते हैं कि गोविंदा अपनी फिल्मों में मुंबई की टपोरी भाषा में बात करते हैं, लेकिन इस फिल्म में वरुण वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की नकल करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए मिथुन के चाल ढाल और तौर-तरीकों को सीखने के लिए बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन

3 of 5
coolie no 1 - फोटो : Social Media
निर्माताओं के करीबी सूत्रों ने बताया, 'वरुण कई अभिनेताओं की बहुत अच्छी नकल कर लेते हैं। मिथुन, अक्षय कुमार और सलमान खान नकल के मामले में उनके पसंदीदा कलाकार हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर कई बार इनकी नकल की है, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें एकदम पेशेवर बनकर उभरना था। इसलिए उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की नकल करने के लिए कई वर्कशॉप और उनकी बारीकियों पर काम किया है।'

4 of 5
Sara, Ganesh and Varun Coolie No 1 - फोटो : instagram
17 मार्च को वरुण धवन ने घोषणा की थी कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की डबिंग भी पूरी कर ली है। ज्ञात है कि वरुण की यह तीसरी फिल्म होगी, जिसमें वे अपने पिता डेविड धवन के साथ काम कर रहे हैं। जैकी और वाशु भगनानी की इस फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान अपने पसंदीदा हीरो वरुण के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से खराब हुए हालात की वजह से इसकी रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

सूत्रों ने बताया, 'इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। जैसे ही देश के हालात सुधरेंगे, वैसे ही निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लेंगे। एक बात तो तय है, कि यह फिल्म अब 1 मई को रिलीज नहीं होगी। हो सकता है कि जून या जुलाई में इसकी रिलीज का नंबर आए। फिल्मों के सभी निर्माता एक साथ मिलकर साल की दूसरी छमाही में फिल्मों को रिलीज करने की योजना बनाएंगे।'

अर्जुन कपूर को केक बनाता देख खुद को रोक नहीं पाईं मलाइका, कर दिया ऐसा कमेंट हो रही चर्चा

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें