फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंधाधुन' को मना करने वाले वरुण धवन फिर लौटे श्रीराम की देहरी पर, मिटाना चाहते हैं फ्लॉप का 'कलंक'

Mon, 14 Oct 2019 09:08 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
varun dhawan - फोटो : social media
पिछले साल एक फ्लॉप और एक औसत फिल्म के बाद इस साल की मेगा फ्लॉप दे चुके अभिनेता वरुण धवन की ब्रांडिंग टीम इन दिनों ओवरटाइम कर रही है। वरुण की टीम उन निर्देशकों के दफ्तरों के भी चक्कर काट रही है, जिनकी फिल्में उन्होंने सुपरस्टार का तमगा मिलने के बाद ठुकरानी शुरू कर दी थीं। ऐसी ही एक फिल्म उन्नीस का नाम वरुण धवन की तरफ से बार बार उछाला जा रहा है। लेकिन, अभी तक न तो इस फिल्म की शूटिंग डेट अनाउंस हुई है और न ही रिलीज डेट।
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
हिंदी सिनेमा के फिल्म निर्माताओं ने पिछले एक दशक से अपनी फिल्म की शुरुआत घोषित करने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी ब्लॉक करनी शुरू कर दी है। इस काम में फिल्म प्रोडक्शन हाउस की रिसर्च और मार्केटिंग टीम लंबा समय खपाती है और फिल्म के विषय के हिसाब से फिल्म की रिलीज डेट तय की जाती है। वरुण धवन युवाओं में काफी लोकप्रिय रहे हैं और ऐसे में उनकी फिल्में अमूमन युवाओं को ध्यान में रखते ही रिलीज की जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
varun dhawan - फोटो : social media
वरुण धवन ने पिछले साल अपने करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्म दी, अक्टूबर। फिर वह अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म सुई धागा में नजर आए। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी तो यशराज फिल्म्स ने वरुण धवन का चैप्टर वहीं बंद कर दिया। और, इस साल वरुण धवन के खाते में पिछले एक दशक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक का कलंक लग चुका है। वरुण धवन का मार्केट बॉक्स ऑफिस पर डांवाडोल है। खाते में उनके ले देकर सिर्फ दो फिल्में हैं, स्ट्रीट डांसर और कुली नंबर वन। कुली नंबर वन खुद उनके पिता डेविड धवन बना रहे हैं।

4 of 6
Varun Dhawan - फोटो : amar ujala mumbai
बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की घटती चमक की बढ़ाने के लिए वरुण धवन की मार्केटिंग टीम लगातार उनका नाम श्रीराम राघवन की अगली फिल्म उन्नीस से जोड़ती रही है। सोमवार को फिर इस फिल्म का जिन्न बोतल से बाहर आया और फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक श्रीराम राघवन के हवाले से ये जताने की कोशिश की गई कि भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के शहीद अरुण खेत्रपाल की ये बायोपिक आज के समय के हिसाब से बतानी कितनी जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
यहां उल्लेखनीय ये है कि कारिगल युद्ध के शहीद विक्रम बत्रा की बायोपिक को परदे पर लाने में इसके हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। पहले वह यह बायोपिक अपने बूते किसी नए निर्माता के साथ बना रहे थे लेकिन जब महीनों तक किसी फिल्म वितरक कंपनी ने घास नहीं डाली तो सिद्धार्थ वापस अपने गॉडफादर करण जौहर के पास लौटे। करण ने जब से इस फिल्म को अपने कब्जे में लिया है, इसकी थोड़ी बहुत चर्चा तो चल रही है लेकिन शेरशाह नामक ये फिल्म मार्केट में अब भी गर्म नहीं हो पा रही है। यही हाल वरुण धवन की फिल्म उन्नीस का है। उनका मार्केट इतना डाउन है कि फिल्म के निर्माता दिनेश विजन फिल्म को लॉन्च करने की तारीख तक नहीं बता पा रहे हैं, रिलीज की तारीख बताना तो उनके लिए फिलहाल नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Varun Dhawan - फोटो : instagram
फिल्म उन्नीस के निर्देशन के लिए दिनेश ने श्रीराम राघवन को लिया है जिनकी फिल्म बदलापुर के बाद से ही वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ा गंभीरता से लिया जाने लगा। लेकिन, श्रीराम की अगली ही फिल्म अंधाधुन करने से वरुण ने इंकार कर दिया था क्योंकि वरुण धवन तब तक सुपरस्टार बन चुके थे। अब मामला फिर पलटा है। अब श्रीराम सुपरस्टार हो चुके हैं और वरुण को तलाश है एक दो ऐसी फिल्मों की जो बॉक्स ऑफिस पर उनका बाजार फिर से सजा सकें।

पढ़ें: 6 बार अपना नाम बदल चुके हैं गोविंदा, कपिल शर्मा शो में किए चौंकाने वाले खुलासे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें